भदेसर: चित्तौड़गढ़ जिले में भदेसर प्रधान पद और 19 वार्डों के आरक्षण की कल लॉटरी, चित्तौड़गढ़ में तय होगा वर्ग
शैलेंद्र जैन ने रविवार शाम 7 बजे बताया कि भदेसर पंचायत समिति के प्रधान पद और 19 वार्डों के आरक्षण का निर्धारण 17 अगस्त को चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर लॉटरी से होगा। परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या 15 से बढ़कर 19 हुई है। 2020 में प्रधान पद सामान्य महिला, 2010 में SC महिला और 2005 में OBC महिला के लिए आरक्षित था। अब नए आरक्षण से चुनावी समीकरण तय होंगे।