भरथना: बकेवर में रिश्वत मांगने के आरोप में अहेरीपुर चौकी प्रभारी अमरकांत त्यागी को निलंबित किया गया
बकेवर के जगमोहनपुर गांव में मकान की दीवार बनवाने के विवाद में रिश्वत मांगने के आरोपों से घिरे अहेरीपुर चौकी प्रभारी अमरकांत त्यागी को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। पीड़ित माया देवी एवं उनके बेटे बृजेंद्र कुमार निवासी जगमोहनपुर ने 15 हजार रुपये नकद और करीब 10 हजार रुपये के प्रोटीन, क्रिएटिन व कॉफी पाउडर लेने का आरोप लगाया था।