रेवदर: रेवदर क्षेत्र में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद
Reodar, Sirohi | Aug 6, 2026 जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मेथीपुरा में भामाशाह द्वारा निर्मित 3 हजार वर्गफीट के सभागार का उद्घाटन कर विद्यार्थियों से संवाद किया और पौधारोपण भी किया। कलेक्टर ने नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं जल जीवन मिशन के कार्यों का जायजा लिया।