पटना ग्रामीण: 3 स्ट्रैंड रोड स्थित सरकारी आवास पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सहयोग कार्यक्रम में भाग लिया
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तीन स्ट्रैंड रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। विजय कुमार सिन्हा ने एक-एक कर सभी लोगों की समस्याओं को सुना और उसके बाद उन समस्याओं के समाधान का निर्देश संबंधित अधिकारियों को भी दिया।