पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में मंत्री अशोक चौधरी ने सुनी लोगों की समस्याएं, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कहा- ऐसा इलाज ज़रूरी है
जदयू कार्यालय में शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालय पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना और समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे ऑपरेशन सिंदूर पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि ऐसा इलाज जरूरी है।