पटना ग्रामीण: दीदारगंज थाने के एएसआई को ₹10,000 रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया
दीदारगंज थाना द्वारा पकडे गए एक ऑटो रिक्शा को छोड़ने के नाम पर थाने में तैनात सहायक अवर निरीक्षक द्वारा 10,000 की रिश्वत मांगी गई। शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे मामले को लेकर DSP निखिल सिंह ने जानकारी दी है। वहीं रिश्वत की मांग करने के बाद चालक रोहित कुमार पीतांबर ने विशेष निगरानी इकाई में शिकायत दर्ज कराई।