बिल्हौर: बिल्हौर विधानसभा में मुलायम सिंह यादव को अर्पित की गई श्रद्धांजलि
सपा संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर शनिवार को सुबह 11 बजे बिल्हौर विधानसभा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व चेयरमैन निर्भय सिंह यादव की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।