हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने हज्जावान मौहल्ले से एक वारंटी को किया गिरफ्तार, चेक बाउंस के मुकदमे में चल रहा था वांछित
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आज हज्जावान मौहल्ले से एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम इमरान जो चेक बाउंस के मुकदमे में न्यायालय से वांछित चल रहा था। लंबे समय से पेश न होने के कारण न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी किया और न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आज ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर फिर से न्यायालय में पेश कर दिया।