स्वच्छ जल एवं डायरिया रोकथाम को लेकर रामा विकासखंड के ग्रामों में चला जागरूकता अभियान
जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित "स्वच्छ जल, समुचित उपचार – डायरिया से बचे हर बार" अभियान के अंतर्गत मंगलवार को झाबुआ जिले के विकासखंड रामा के ग्राम भूराडाबरा, राछवा, छापरी एवं कालीदेवी में व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।
अभियान के तहत ग्रामों, विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में पेयजल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई, स्वच्छता का प्रचार-प्रसार तथा क्लोरीनेशन का कार्य किया गया। इस दौरान शिक्षकगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, विद्यालयीन छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन सक्रिय रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल के उपयोग, जलजनित बीमारियों से बचाव, स्वच्छता बनाए रखने तथा जल संरक्षण के महत्व के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही सभी को स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल के उपयोग की शपथ भी दिलाई गई।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP
2 views | Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026