बांसगांव: गगहा थाने में निजी अस्पताल में सीजर के बाद प्रसूता की मौत पर डॉक्टर समेत 3 पर केस दर्ज, अस्पताल किया गया सील
गगहा थाना क्षेत्र के लखनापार निवासी रुपेश निषाद की पत्नी पूजा निषाद को शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर हाटा बाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह 10:45 बजे सीजर से बच्चे का जन्म हुआ। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उन्हें प्रसूता से मिलने नहीं दिया गया। अस्पताल स्टाफ कहता रहा कि मरीज ठीक है। शाम 6 बजे परिजनों को पूजा की मौत की जानकारी दी गई।