बांसगांव: गगहा इलाके के गौरपार गांव के ग्राम प्रधान की गाड़ी रोककर 50 हजार रुपये और मोबाइल छीना, प्रधान ने गगहा थाने में दी तहरीर
गौरपार गांव के ग्राम प्रधान संतोष सिंह की गाड़ी रोककर 50 हजार रुपये और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार दोपहर सवा एक बजे लोहरापार मोड़ के पास की बताई जा रही है। प्रधान ने गगहा थाने मे तहरीर दी है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि लेन-देन का पुराना मामला लग रहा है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।