बांसगांव: महिला ने पति पर दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया, बाँसगाँव थाने में केस दर्ज
बांसगांव के ग्राम बघराई निवासिनी नीतू वर्मा पुत्री स्व. बैजनाथ वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर मे आरोप लगाया है कि मेरी शादी ग्राम मसूरिया निवासी राहुल वर्मा के साथ हुई है। राहुल गोंडा मे पीएसी मे तैनात हैं। पति छुट्टी पर घर आए हैं। वह दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से उत्पीड़ित करते रहते हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।