बांसगांव: गगहा इलाके के मिश्रौली में अज्ञात चोरों ने चुराई भैंस, एक महीने में दूसरी चोरी की वारदात से पशुपालकों में दहशत
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में चोरों ने एक और भैंस चोरी कर ली। विंध्याचल नाम के व्यक्ति ने मंगलवार की शाम को भैंस को खिलाकर दरवाजे पर बांधा था। रात करीब 12 बजे जब वे जागे तो भैंस बैठी हुई थी। सुबह 4 बजे जब भैंस को खिलाने गए तो वह गायब थी। मालिक ने आसपास खोजबीन की, लेकिन भैंस का कहीं पता नहीं चला। उन्होंने ग्राम प्रधान को सूचना दी।