बांसगांव: मऊ में बारातियों की कार खाई में गिरी, बासगाँव इलाके के निवासी दूल्हे के भाई की मौत, चार लोग हुए घायल
घटना शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे की है। बांसगांव के भीटी तिवारी से आनंद त्रिपाठी की बारात मधुबन थाना के खीरीकोठा गई थी। शादी समारोह के बाद वापसी में कार (UP53EJ7691) मधुबन-घोसी मार्ग से गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन की तरफ जा रही थी। अमरपुर जामडीह गांव के पास चालक को झपकी आ गई। कार पुलिया की रेलिंग से टकराकर खाई में पलट गई।