फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद रोडवेज बस अड्डे पर बस में महिला से जेवर और नगदी चोरी करने वाले आरोपी को महिला ने पुलिस के हवाले किया
शमशाबाद के गांव कलुआपुर निवासी राजीव कुमार की पत्नी उमा देवी सोमवार सुबह दोपहर के साहबाजपुर स्थित अपने मायके जाने के लिए फर्रुखाबाद बस अड्डा से बस पर सवार हुई थी।इसी दौरान एक युवक ने मदद के बहाने उनका ट्रॉली बैग रखा और पीछे की सीट पर बैग का लॉक तोड़ दिया। ट्रॉली बैग से ₹100000 के दो सोने के पेंडल एक जोड़ी कुंडल एक फूल और 25000 रुपए नगर चुरा लिए थे।