पयागपुर: विश्वेश्वरगंज-इकौना मार्ग पर सांप और नेवले की लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल
विश्वेश्वरगंज -इकौना मार्ग पर ललित नगर के पास सड़क के बीच उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब एक नाग और नेवला आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच करीब 10 से 15 मिनट तक चले संघर्ष का रोमांचक नजारा देखकर राहगीर हैरान रह गए। इस दौरान कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। गुरुवार शाम 4बजे से वीडियो तेजी। वायरल हो रही है।