देवभोग: सुपेबेड़ा में विशेष स्वास्थ्य शिविर – किडनी रोग सहित कई जांच और मुफ्त उपचार
सुपेबेड़ा में आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में एम्स रायपुर की टीम ने किडनी रोग, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, एनीमिया सहित अन्य बीमारियों की जांच की। 100 से अधिक बच्चों का दंत परीक्षण भी हुआ। मुफ्त दवा, रक्त जांच और आयुष्मान कार्ड सेवा भी उपलब्ध कराई गई।