🇮🇳 सारण में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳
सारण जिले में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जिले का मुख्य समारोह राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में आयोजित हुआ, जहाँ माननीय उपमुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री, सारण श्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
🌱 हरित सारण का संकल्प
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित सारण के संकल्प को और मजबूत किया।
🇮🇳 महादलित टोले में भी शान से लहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने छपरा नगर निगम के वार्ड नं. 20 अंतर्गत दहियावां मिशन रोड, पानी टंकी के पास स्थित महादलित टोला में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से संवाद किया तथा महादलित टोले के बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं लेखन सामग्री का वितरण किया।
🏏 प्रशासन एवं आमजन के बीच सौहार्द का संदेश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशासन एवं आमजन के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में फैंसी क्रिकेट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता ने आपसी सहभागिता, भाईचारे और टीम भावना को और मजबूत किया।
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लेने का अवसर है।
जय हिन्द! 🇮🇳
जय बिहार! ❤️
जय सारण!
22 views | Saharsa, Bihar | Aug 15, 2026