पटना के ADM सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर से जुड़े ठिकानों पर निगरानी विभाग की कार्रवाई के बाद कई सवाल खड़े हुए हैं। निगरानी की टीम ने पटना और बेगूसराय स्थित उनके आवासों पर तलाशी ली, जहां कुल 79 लाख रुपये से अधिक नकद मिलने की बात सामने आई है। इसके अलावा बड़ी संख्या में महंगी घड़ियां, सोने के आभूषण और जमीन से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में अदालत के आदेश के बाद की गई है।बेगूसराय वाले घर से भी मिला कैश और जेवर
रविंद्र कुमार दिवाकर मूल रूप से बेगूसराय के रहने वाले बताए जाते हैं। निगरानी डीएसपी वासुदेव राय के नेतृत्व में टीम ने पोखरिया स्थित उनके पैतृक आवास पर तलाशी ली। यहां से 9 लाख रुपये से अधिक नकदी और सोने के जेवर मिलने की जानकारी दी गई है। वहीं पटना स्थित आवास से करीब 70 लाख रुपये कैश बरामद होने की बात सामने आई है। जांच के दौरान 48 लग्जरी घड़ियां भी मिलीं, जिनकी कीमत 6 लाख रुपये से ज�
Korba, Korba | Sep 30, 2026