नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 की तैयारियों के मद्देनज़र शनिवार दोपहर लगभग 2:00 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने पोलिंग पार्टी डिस्पैच को लेकर सभी कोषांगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।