सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से हेमलता को मिला आर्थिक सहारा
ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती एवं धात्री माताओं के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य देखभाल के लिए केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ एक वरदान साबित हो रही है। इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ ग्राम मधपुरी की निवासी श्रीमती हेमलता सिगरौरे को मिला है।
गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण और दवाइयों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, योजना के तहत ललिता सिगरौरे के बैंक खाते में 5 हजार रुपये की राशि दो किस्तों में सीधे हस्तांतरित की गई।
श्रीमती हेमलता बताती हैं कि इस आर्थिक सहायता से उन्हें गर्भावस्था के कठिन समय में पौष्टिक आहार, फल, दूध एवं आवश्यक दवाइयाँ खरीदने में काफी आसानी हुई। इससे न केवल उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ, बल्कि शिशु के सही विकास में भी बहुत मदद मिली।
समय पर मिली इस वित्तीय राहत के लिए हेमलता सिगरौरे ने प्रधानमंत्री जी का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना हम जैसी ग्रामीण महिलाओं के लिए मुश्किल समय में एक बड़ा सहारा है।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh