उद्यान विभाग के पौध विक्रय केंद्र का हुआ शुभारंभ
आमजन को औषधीय एवं सजावटी पौधे उचित एवं न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्यालय सहायक संचालक, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग मंडला द्वारा पौध विक्रय केंद्र सेलिंग प्वाइंट का शुभारंभ किया गया। पौध विक्रय केंद्र का शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री शैलेन्द्र चौधरी (IAS) द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यान सुश्री दीपा कुलेश एवं वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री पंकज मरकाम उपस्थित रहे।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री शैलेन्द्र चौधरी के सुझाव पर प्रारंभ किए गए इस पौध विक्रय केंद्र के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न प्रकार के औषधीय एवं सजावटी पौधे आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। केंद्र पर क्रोटोन, एरिका पाम, रबर प्लांट सहित अन्य उपयोगी एवं आकर्षक पौधे उचित न्यूनतम शुल्क पर प्राप्त किए जा सकेंगे।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Department of Horticulture, Madhya Pradesh
Mandla, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026