तिजारा: भिवाड़ी के जाटव मोहल्ले में 15 दिन से पानी संकट, हिस्ट्रीशीटर पर पंप कब्जाने का आरोप
Tijara, Alwar | Jun 24, 2026 भिवाड़ी गांव के वार्ड नंबर 36 से जाटव मोहल्ले में पिछले 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप्प है। पानी की कमी से पूरा मोहल्ला प्रभावित हैं मोहल्ले के निवासी लखन सिंह ने बुधवार शाम 6:00 बजे बताया कि खासकर मजदूर परिवारों की महिलाएं पानी के लिए दूर दराज भटकने को मजबूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 16 दिनों से मोहल्ले में पानी की एक बूंद भी नहीं आई है।