सहसवान: सहसवान तहसील क्षेत्र के गाँव नगला कोतल में बाढ़ के जलस्तर बढ़ने से भरा पानी, ग्रामीण परेशान
सहसवान तहसील क्षेत्र के गाँव कोतल नगला में बाढ़ का जल स्तर बढ़ने की वजह से प्रतिवर्ष लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस जाता है। सरकार द्वारा करोडो रुपए खर्च करने के बावजूद भी लोगों को बाढ़ की समस्या से जूझना पड़ता है। सड़कों के ऊपर जल भराव होने से ग्रामीणों कि दैनिक दिनचर्या प्रभावित होती है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी खतरे से होकर निकलना पड़ता है।