कल से ही वंदे भारत ट्रेन का सीनिक व्यू रिकॉर्ड करने के लिए बरकाकाना और इसके आसपास के इलाकों में घूम रहा हूँ। सच मायने में यह पूरा क्षेत्र हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। जिधर नजर जाती है, बस वहीं ठहरकर प्रकृति को निहारते रहने का मन करता है।
खासकर बरसात के मौसम में जब पहाड़ पूरी तरह हरे रंग की चादर ओढ़ लेते हैं, तब यहां की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। पहाड़, घाटियां, बादलों से घिरा आसमान और उनके बीच से गुजरती रेल लाइन—पूरा दृश्य किसी खूबसूरत पेंटिंग जैसा लगता है।
कभी मौका मिले तो पटना से रांची जाने वाली वंदे भारत की यात्रा जरूर कीजिए, या फिर बरकाकाना और आसपास के इस खूबसूरत इलाके में घूमने आइए। यहां की प्राकृतिक सुंदरता को तस्वीरों में देखना अलग बात है और नजदीक से महसूस करना बिल्कुल अलग अनुभव।
तस्वीरों में आप इसकी एक झलक साफ देख सकते हैं।
Bihar, India | Sep 10, 2026