शिवपुरी नगर: जिले की आशा कार्यकर्ताओं का वेतन आधा अधूरा मिलने की शिकायत, कलेक्टर से की अपील
शिवपुरी जिले की आज आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंप कर नियमित रूप से एक मुस्त वेतन और प्रोत्साहन राशि दिलवाए जाने की मांग की है। आशा कार्यकर्ताओं का यह भी कहना था कि उन्हें पिछले 4 माह से वेतन नहीं मिला है उनकी वेतन में से कट कट कर राशि दी जा रही है। इससे उन्हें परिवार के संचालन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।