शिवपुरी नगर: कोर्ट रोड़ सब्जी मंडी पर बिजली का मीटर निकालने को लेकर हुए विवाद में पूर्व किराएदार ने मां-बेटे के साथ की मारपीट
दिव्यांश वर्मा निवासी कोर्ट रोड सब्जी मंडी थाना सिटी कोतवाली ने बताया कि पूर्व किराएदार देवेंद्र राठौर से बिजली का मीटर निकलने को लेकर हुए विवाद में मेरी और मेरी मां कमला वर्मा के साथ मारपीट कर दी। जिससे मैं बेहोश हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुझे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया। जहां मेरा उपचार जारी है।