शिवपुरी नगर: गणेशखेड़ा में खेत पर जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में घर में घुसकर महिला को मारी कुल्हाड़ी
शिवपुरी जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र गणेश खेड़ा गांव में रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में आज महिला सिया यादव के सिर में कुल्हाड़ी से हमला बोल घायल कर दिया गया। सूचना के तत्काल बाद मौके पर पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया हैं।