शिवपुरी नगर: फतेहपुर में गणेश जी के भंडारे में खाना बनाने वाले युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
सद्दू परिहार उम्र 35 वर्ष निवासी करमाज कलां अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शिवपुरी फतेहपुर क्षेत्र में किराए के कमरे में रहकर मजदूरी करता है। सोमवार की दोपहर सभी ने मिलकर खाना खाया। जिसके बाद शाम को पत्नी दोनों बच्चों को कोचिंग छोड़ने चली गई। जब उसने घर आकर देखा तो उसका पति फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। जिसका आज पीएम जारी है।