बस्ती। शहर के विकास भवन मुख्य गेट पर लगा बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। ट्रांसफार्मर की स्थिति को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। विकास भवन में प्रतिदिन अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे व्यस्त स्थान पर ट्रांसफार्मर का असुरक्षित होना लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की इस लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है। यदि समय रहते आवश्यक सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो किसी दिन गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
अब सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से तत्काल ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा घेरा लगाने और आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।*dm basti#cm.up
Basti, Basti | Nov 2, 2026