Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
Uttarakhand
Sambalpur
updatesthenirmal
बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के थाल्हापार में दलित युवक की ह**त्या से आक्रोश! पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधित्व मंडल , किया आर्थिक सहयोग.. #BSP #trendingpost #everyonefollowers #bastinews #thenirmalupdates
Basti, Basti
| Nov 2, 2026
#bsp
#trendingpost
#everyonefollowers
#bastinews
#thenirmalupdates
MORE NEWS
पक्कवा बाजार में विनायक पाली क्लीनिक का महादेवा विधायक ने किया उद्घाटन
Basti, Basti | Nov 2, 2026
*बस्ती: प्रदर्शनी देखने निकले 3 मासूम डर के कारण पहुंच गए अयोध्या, 24 घंटे में कोतवाल बृजानन्द सिंह की टीम ने नयाघाट से किया सकुशल बरामद* *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 02-नवंबर-2026।* बस्ती कोतवाली पुलिस ने मानवता और प्रोफेशनल पुलिसिंग की बड़ी मिसाल पेश की है। प्रदर्शनी देखने के चक्कर में घर से निकले तीन मासूम जब डांट के डर से अयोध्या पहुंच गए तो परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर *पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह* ने मामले को गंभीरता से लिया और *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह* के नेतृत्व में गठित टीम ने मात्र 24 घंटे के अंदर जनपद अयोध्या के नयाघाट से तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। *मामला क्या था -* दिनांक 01.11.2026 को अमित कुमार पुत्र बरसाती निवासी डारीडीहा काशीराम कालोनी (छोटी वाली) ब्लाक नं0 4/40 थाना कोतवाली ने सूचना दी कि उसका 8 वर्षीय पुत्र अनित कुमार व कालोनी के दो अन्य बच्चे क्रमशः विनीत पुत्र जयकरन उम्र 10 वर्ष तथा सागर पुत्र राधेश्याम उम्र 12 वर्ष दिनांक 31.10.26 को सुबह 12 बजे घर से प्रदर्शनी देखने गए थे, वापस नहीं आए। इस सूचना पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 492/2026 धारा 137(2) BNS पंजीकृत किया गया। *CCTV बना सबसे बड़ा सुराग -* *प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह* ने बताया कि जांच में पता चला तीनों बच्चे मेले में समय भूल गए। देर शाम जब घर लौटे तो घर वाले सो गए थे। डर के कारण तीनों ऑटो पकड़ कर बस्ती शहर आ गए, जिसका CCTV फुटेज मिला। फुटेज के आधार पर रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, टेम्पो स्टैंड पर तलाश की गई तो पता चला कि तीनों अयोध्या की ओर गए हैं। *अयोध्या में चला सर्च ऑपरेशन -* पुलिस अधीक्षक *ओमवीर सिंह* के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक *श्यामाकांत* के निर्देशन व CO सदर * मानसी दहिया* के कुशल पर्यवेक्षण में *कोतवाली प्रभारी बृजानन्द सिंह* मय टीम - चौकी प्रभारी सोनूपार *शिव नारायण सिंह*, कांस्टेबल *बृजेश भारद्वाज* व *सूरज सिंह* अयोध्या पहुंचे। CCTV की मदद से नयाघाट के पास तीनों बच्चे सहमे हुए बैठे मिले। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम अनित, विनीत व सागर बताया। परिजनों से प्राप्त फोटो से पहचान कर उन्हें स्थानीय थाने लाया गया और बाद विधिक कार्यवाही पूर्ण कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि मुकदमे में किसी अपराध का होना नहीं पाया गया। बल्कि यह तथ्य पाया गया कि तीनों लड़के घरवालों के डर से अयोध्या चले गए थे। *बरामद बालकों का विवरण -* 1. अनित कुमार पुत्र अनिल कुमार उम्र 8 वर्ष 2. विनीत पुत्र जयकरन उम्र 10 वर्ष 3. सागर पुत्र राधेश्याम उम्र 12 वर्ष सभी निवासी डारीडीहा काशीराम कालोनी (छोटी वाली) थाना कोतवाली बस्ती। *टीम की सराहना -* इस सराहनीय कार्य करने वाली टीम में मुख्य रूप से *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह* की कार्यकुशलता की जिले भर में चर्चा हो रही है। परिजनों ने भावुक होकर बस्ती पुलिस व कोतवाल बृजानन्द सिंह का आभार व्यक्त किया। Basti Police संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 2, 2026
सोशल मीडिया पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह को धमकी, खुलेआम चुनौती देने वालों पर कब जागेगा प्रशासन? कार्रवाई की उठी मांग.... #VishwaHinduMahasangh #AkhileshSingh #PoliceAction #administration #bastinews #UPNews #LawAndOrder अखिलेश सिंह
Basti, Basti | Nov 2, 2026
बस्ती: लालगंज के थाल्हापार में दलित युवक की ह**त्या से आक्रोशित बसपा, थाना प्रभारी को दो टूक- 6 महीने बाद बसपा सरकार बनेगी, अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा! #बसपा #वायरल #Bastinews #everyonefollowers #thenirmalupdates
Basti, Basti | Nov 2, 2026
सनातन हिन्दू सेना दल ने रितिक वर्मा को सौंपी अहम जिम्मेदारी, नियुक्ति पत्र जारी होने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई बस्ती। सनातन हिन्दू सेना दल ने संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में कदम बढ़ाते हुए रितिक वर्मा को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन की ओर से उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रितिक वर्मा पुत्र अनिल वर्मा, निवासी पठान टोला, नाऊ टोला, पुरानी बस्ती को संगठन में पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र में उनसे संगठन को मजबूत बनाने, नई कार्यकारिणी का गठन करने तथा इसकी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई गई है। संगठन की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे सनातन धर्म एवं समाज के हित में संगठन के निर्धारित नियमों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करें तथा अपने पद की गरिमा बनाए रखें। साथ ही संगठन के नियमों के विरुद्ध कार्य करने पर कानूनी कार्रवाई और पद से हटाए जाने की चेतावनी भी दी गई है। इस मौके पर रंजीत पटेल, गौ रक्षक रोहित शर्मा, राज श्रीवास्तव, युवराज चौरसिया, आयुष्मान त्रिपाठी एवं दीपक चौधरी सहित अन्य लोगों ने रितिक वर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और संगठन के विस्तार एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई। संगठन की ओर से विश्वास व्यक्त किया गया कि रितिक वर्मा अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
Basti, Basti | Nov 2, 2026
विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह को जान से मारने की धमकी के मामले में पदाधिकारियों ने कलवारी थाने की दी तहरीर
Basti, Basti | Nov 2, 2026
बारिश से बर्बाद हुई किसानों की फसल, क्या मुआवजे का मरहम देगी सरकार???.
Basti, Basti | Nov 2, 2026
*त्योहारों और यातायात माह को लेकर एसपी बस्ती ने निकाला पैदल मार्च, बाजारों में बढ़ाई सुरक्षा* आगामी त्योहारों तथा यातायात माह नवंबर के सुचारू संचालन व जन-जागरूकता के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह* द्वारा भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया गया। जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 01 नवंबर 2026 एसपी बस्ती ओमवीर सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, सहायक पुलिस अधीक्षक सदर, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक यातायात व भारी पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली अंतर्गत सिविल लाइन से होते हुए बड़ेवन तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित किया गया तथा यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। एसपी श्री ओमवीर सिंह ने बताया कि आज जनपद में यातायात माह का शुभारंभ करते हुए आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं व असमय मौतों को कम करना है। धनतेरस से लेकर छठ पर्व तक बाजारों में भारी भीड़ और आवागमन को देखते हुए पुलिस ने बाजारों, चौराहों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर से लेकर ग्रामीण कस्बों तक लगातार पैदल गश्त की जा रही है, ताकि व्यापारियों और आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया जा सके। गश्त के दौरान नागरिकों से त्योहारों के नाम पर अवैध वसूली या चंदा, मनबढ़ व जुआरी किस्म के लोगों की शिकायतों के बारे में जानकारी ली जा रही है ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके। सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को पुख्ता करने के लिए सड़क किनारे स्थित वित्तीय संस्थानों, पेट्रोल पंपों, बैंकों और बड़े शोरूम्स के संचालकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने परिसरों के साथ-साथ कम से कम एक-दो कैमरे सड़क की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भी समर्पित करें, जिससे किसी घटना पर अपराधियों की पहचान आसानी से हो सके। *एसपी ओमवीर सिंह की पहल को लेकर -* त्योहारों के मद्देनजर एसपी बस्ती का खुद सड़क पर उतरकर पैदल मार्च करना पुलिसिंग का मानवीय चेहरा दिखाता है। इससे आम जनता में सुरक्षा का भाव बढ़ा है और व्यापारियों का भरोसा मजबूत हुआ है। यातायात माह के पहले दिन से ही एसपी का सख्त और जागरूकता भरा संदेश है कि बस्ती में नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी, लेकिन पहले समझाया जाएगा। उनकी अगुवाई में बस्ती पुलिस शांति, सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए पूरी तरह कटिबद्ध नजर आ रही है। Basti Police संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 2, 2026