रायसेन: रायसेन में जालसाज महिला की ठगी, अधिकारी की पत्नी को झांसा देकर जेवर ले उड़ी, सीसीटीवी में कैद
Raisen, Raisen | Feb 21, 2026 रायसेन। शीतल सिटी में असिस्टेंट डायरेक्टर ध्रुव पटेल के घर एक जालसाज महिला पूजन का झांसा देकर अंदर घुसी और उनकी पत्नी मिथिलेश पटेल को बातों में उलझाकर दो सोने की चेन और एक अंगूठी लेकर फरार हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।