हरदोई: कलेक्ट्रेट में डीएम को अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने कनाडा में हिन्दू मन्दिरों पर हमले के विरोध में ज्ञापन सौंपा
Hardoi, Hardoi | Nov 7, 2024 कलेक्ट्रेट में डीएम को अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने कनाडा में हिन्दू मन्दिरों पर हुए हमले के विरोध में ज्ञापन दिया है। जिलाध्यक्ष राजीव सिंह के नेतृत्व मे दिए ज्ञापन में कहा गया है कि अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन कनाडा में हिन्दू मन्दिरों और हिन्दुओं पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता है।