हरदोई: नेवादा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, ऑटो ड्राइवर समेत 2 लोग हुए घायल
Hardoi, Hardoi | Nov 7, 2024 बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बिजगवां गांव निवासी राजबहादुर पुत्र टीकाराम सब्जी विक्रेता है और गुरुवार सुबह 7 बजे सब्जी लेने के लिए शाहाबाद की मंडी ऑटो से जा रहा था कि तभी रास्ते में नेवादा गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें ऑटो पर सवार राजबहादुर और ऑटो ड्राइवर रंजीत गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।