हरदोई: एसपी ने पुलिस ऑफिस में उत्तर प्रदेश वार्षिक खेल प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
Hardoi, Hardoi | Nov 7, 2024 एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस ऑफिस में उत्तर प्रदेश वार्षिक खेल प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया है।बता दें कि 24 से 28 अक्टूबर को हुई उत्तर प्रदेश वार्षिक खेल प्रतियोगिता में कबड्डी व खोखो में महिला सिपाही दीपाली व नीतू को प्रथम स्थान व सिपाही अभिषेक कुमार को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ था।