धौलछीना: बाड़ेछीना तिराहे से शराब की अवैध तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को धौलछीना पुलिस ने किया गिरफ्तार, 56 पाउच शराब बरामद
मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने धड़पकड़ तेज कर दी है। पुलिस मीडिया सेल से बुधवार दोपहर करीब 03 बजे मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बाड़ेछीना तिराहे के समीप मंगलवार देर शाम चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अभियुक्त हर्ष सिंह के कब्जे से 56 पाउच देशी शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।