धौलछीना: आयुष विभाग की ओर से भैसियाछाना में ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला रहे मौजूद
आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को भैसियाछाना ब्लॉक मुख्यालय में ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योग आसनों एवं प्राणायाम की विधियों का सामूहिक अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला रहे।