धौलछीना: पुलिस ने बाड़ेछीना तिराहे के समीप शराब की अवैध तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 96 पाउच देशी शराब बरामद
पुलिस मीडिया सेल से शनिवार दोपहर करीब 03 बजे मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देशन पर थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार रात बाड़ेछीना तिराहे के समीप चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अभियुक्त हिमांशु नेगी के कब्जे से दो पेटियों में 96 पाउच देशी शराब बरामद हुई। जिस पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।