धौलछीना: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर न्यूसेंस फैलाने वाले 5 युवकों को धौलछीना पुलिस ने हिरासत में लेकर की कार्रवाई
पुलिस मीडिया सेल से सोमवार शाम करीब 05 बजे मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर धौलछीना थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में रविवार देर शाम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 05 युवक शराब पीकर सड़क किनारे उत्पात मचा रहे थे। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी युवकों को हिरासत में लिया। जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।