धौलछीना: स्कोर्पियो के शीशों में काली फिल्म लगी पाई गई, धौलछीना पुलिस ने मौके पर उतरवाकर दी सख्त हिदायत
पुलिस मीडिया सेल से मंगलवार शाम करीब 04 बजे मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर एसओ विजय नेगी ने नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सोमवार शाम थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक स्कोर्पियो चालक द्वारा शीशों पर काली फिल्म लगाई हुई थी, जिसको मौके पर निकालकर चालक के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।