धौलछीना: पेटशाल में मकान की दीवार बनाने को लेकर विवाद के बाद मां-बेटे की लोहे की सरिया से पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पेटशाल में मां-बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित की शिकायत पर धौलछीना पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार शाम करीब 06 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रविंद्र राम निवासी पेटशाल ने धौलछीना थाने में तहरीर सौंपी। तहरीर में कहा कि 25 अप्रैल को उनके चाचा ने उनकी माता पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।