तखतपुर: दुर्गा पंडालों में चेन चोरी करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार की सोने की चेन, ब्लेड और अन्य सामान जब्त
दुर्गा पंडालों में चेन चोरी करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार 60 हजार की सोने की चेन चोरी, ब्लेड जब्त मंगलवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के तेलीपारा में दुर्गा पंडाल से सोने की चेन चोरी के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने वर्षा बंसल, आशा बंसल और सबिता उर्फ सरिता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ब्लेड जब्त कर तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।