पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने छठ की तैयारियों के बीच सौरा नदी के बिलौरी घाट की बदहाली पर उठाए सवाल
Purnea East, Purnia | Nov 11, 2026
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच सौरा नदी के बिलौरी घाट की गंदगी और बदहाली पर सवाल उठाए हैं । घाट और नदियां साफ-सफाई की बाट जोह रही हैं। इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर सरकार को घेरते हुए कहा कि घर लौटने वाले लाखों यात्रियों को ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही, हवाई टिकटों के दाम आसमान छू रहे है.