₹2 करोड़ की फिल्म… ₹190 करोड़+ की कमाई! कैंची धाम पहुंचीं 21 साल की अनूप्रिया, बाबा नीम करौली से लिया आशीर्वाद
जिस फिल्म की शुरुआत महज ₹10 लाख की ओपनिंग से हुई, वही ‘हनुमान अंश’ आज बॉक्स ऑफिस पर सफलता की ऐसी कहानी लिख रही है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री को भी चौंका दिया है। रिपोर्टों के मुताबिक फिल्म ने भारत में ₹190 करोड़ से ज्यादा की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।
इस बड़ी सफलता के पीछे 21 वर्षीय युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर भी चर्चा में हैं। अर्थशास्त्र की पढ़ाई से फिल्म निर्माण तक का उनका सफर और बाबा नीम करौली महाराज की जीवनगाथा को पर्दे पर लाने का उनका प्रयास खासा सुर्खियों में है।
फिल्म की सफलता के बाद अनूप्रिया नागर अपने परिवार और सहयोगियों के साथ विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचीं और बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने धाम में श्रद्धालुओं के लिए नैनीताल पुलिस की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। दर्शन के बाद उन्होंने एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट की, जहां एसएसपी ने अनूप्रिया, उनके परिवार और सहयोगियों को सम्मानित किया।
खास बात यह है कि ‘हनुमान अंश’ की सफलता बड़े स्टार, भारी-भरकम बजट या बड़े प्रचार अभियान से नहीं, बल्कि दर्शकों के मुंह से निकली तारीफ और आस्था से जुड़ी कहानी के दम पर आगे बढ़ी। फिल्म की कमाई में तीसरे और चौथे सप्ताह में जबरदस्त उछाल आया।
कैंची धाम में माथा टेका… बाबा का आशीर्वाद लिया… और सफलता की इस कहानी को एक नई आध्यात्मिक ऊंचाई मिल गई।
#HanumanAnsh #AnupriyaNagar #KainchiDham #NeemKaroliBaba #Uttarakhand #Nainital #Bollywood #FilmSuccess #BabaNeemKaroli