खरसावां प्रखंड अंतर्गत कृष्णापुर पंचायत क्षेत्र का दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला रोहित महतो पिछले 11 दिनों से लापता हो गया है। छात्र के अचानक गायब होने के बाद से परिवार के लोग काफी चिंतित हैं और उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। गुरुवार शाम लगभग 6 बजे परिजनों के अनुसार, छात्र घर से बीते 20 जुलाई को घर से खेलने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से घर वापस नहीं लौटा।