दमयंती नगर: सेंट जॉन्स स्कूल ग्राउंड में 70वीं संभागीय बास्केटबॉल स्पर्धा में 160 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
दमोह। जबलपुर नाका स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में 70वीं संभागीय बास्केटबॉल स्पर्धा में सागर, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी और दमोह के करीब 160 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल दिखाया। मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को अंतिम मुकाबला।