बक्सर: भरचकिया गाँव में सोनाचूर धान के उत्पादन का हुआ आंकलन, 1 हेक्टेयर में 36.4 क्विंटल हुआ सोनाचूर प्रभेद का धान
Buxar, Buxar | Nov 18, 2024 कृषि विभाग के कर्मियों के देखरेख में भरचकिया गाँव में सोनाचूर धान के उत्पादन का मुल्यांकन किया गया। 1 हेक्टेयर में 36.4 क्विंटल हुआ सोनाचूर प्रभेद का धान हुआ। सर्व प्रथम प्लाट में 2 अलग अलग स्थलों का चयन किया गया, फिर प्रत्येक स्थल पर 10 मीटर लम्बा एवं 5 मीटर चौड़ा क्षेत्र को चिन्हित करते हुए हाथ से कटाई की गई। फिर इसे पीट कर दाना निकाला गया एवं वजन किया गया।