मानपुर: अमरपुर के हायर सेकंडरी स्कूल के सामने तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक गंभीर घायल
Manpur, Umaria | Sep 7, 2026 अमरपुर के हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर एक घर मे जा घुसी जिससे इस दुर्घटना मे एक युवक की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।घायल को इलाज के लिए सीएचसी बरही ले जाया गया। इस घटना मे कुल मिलाकर एक ही मौत हुई है और 1 गंभीर रूप से घायल हुआ जबकि तीसरे व्यक्ति को मामूली चोंट है।पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।