विजयराघवगढ़: ग्राम खेरवा की स्कूली छात्राएं सड़क न होने से हो रही परेशान शिकायत के बाद भी शासन प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
विजयराघवगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरा के खेरवा बस्ती की स्कूली छात्राएं सड़क न होने से परेशान हो रही है लेकिन शासन प्रशासन इस ध्यान नही दे रहा है,स्कूली छात्राओं का कहना है कि सड़क न होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और छात्राओं को स्कूल कॉलेज जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन यहां की इस गंभीर समस्या को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।