चूरू: पूनियां कॉलोनी से बकरियां चोरी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को शांतिभंग के आरोप में किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Nov 22, 2025 चूरू की पूनियां कॉलोनी में चार बकरियों की चोरी के मामले में बढ़ते विवाद के बीच पुलिस ने तीन व्यक्तियों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस से शनिवार शाम मिली जानकारी के अनुसार 21 नवंबर की रात एसआई किशनाराम पुलिस जाप्ते सहित कस्बे में गश्त पर थे। इसी दौरान परीवादी सचिन प्रजापत निवासी पूनियां कॉलोनी ने फोन पर सूचना दी कि उसकी चार बकरियां चोरी हो गई